फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women stage a sit-in demanding the reopening of Chhata Sugar Mill

Mathura News: छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women stage a sit-in demanding the reopening of Chhata Sugar Mill
छाता। क्षेत्र की छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा धरना सातवें दिन और भी व्यापक हो गया। अब महिलाओं ने भी आंदोलन की कमान संभाल ली है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने मिल चालू कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि छाता शुगर मिल के सुचारू रूप से चलने से ही क्षेत्र के किसानों की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है।
विज्ञापन

महिला भावना ने कहा कि जब से शुगर मिल बंद हुई है तब से मजबूरन किसानों को धान की खेती करनी पड़ रही है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल में बड़े पैमाने पर विषैली दवाइयों और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण हमारा खानपान और खाद्य पदार्थ लगातार अशुद्ध होते जा रहे हैं। यदि छाता शुगर मिल दोबारा चालू हो जाती है तो किसान एक बार फिर अपने खेतों में गन्ने की पारंपरिक और अत्यधिक लाभकारी खेती की ओर लौटेंगे। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान आंदोलन को समर्थन देने वालों में कर्मयोगी सूबेदार ललित कुमार, भूदेवी, भावना, सत्तो, सरोज, भगवान देई, भगवती, मीरा, किशन आर्य, ठाकुर बीरी सिंह, संतोष कुमार, जुगल, कन्हैया, विष्णु और कल्याण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया ने दंडवत यात्रा कर धरने को दिया समर्थन
छाता। छाता चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए बरसाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के किसान कन्हैया ने अनोखा मार्ग चुना। वह लगभग 20 किलोमीटर की लंबी दूरी तक दंडवत यात्रा करते हुए छाता पहुंचे और शुगर मिल पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। जब कन्हैया दंडवत करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद किसान और आंदोलनकारी उन्हें देखकर भावुक हो गए। सभी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कन्हैया ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि छाता शुगर मिल का सुचारू रूप से न चलना इस पूरे क्षेत्र के लिए एक विकराल समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान लंबे समय से इस संकट से जूझ रहा है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद
---------------------------
छाता शुगर मिल को लेकर महापंचायत आज
छाता। क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी दीपक शर्मा के आह्वान पर आज छाता शुगर मिल परिसर में एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के जुटने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed