{"_id":"6ad90f6840765909c70714be","slug":"women-reach-the-collectorate-demanding-the-removal-of-a-liquor-shop-in-sonai-mathura-news-c-369-1-mt11023-154591-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सोनई में शराब का ठेका हटवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सोनई में शराब का ठेका हटवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन
मथुरा। गांव सोनई के ग्रामीण मोहल्ला थोक-ज्ञान में आबादी, बालिका विद्यालय और ब्रज परिक्रमा किनारे से शराब के ठेके हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्टर को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल बालिका इंटर कॉलेज और परिक्रमा मार्ग के किनारे आबादी में देसी व अंग्रेजी शराब और बीयर के तीनों ठेके हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं और शिक्षिकाओं के साथ खेतों में काम करने वाली महिलाओं गुजरतीं हैं। ठेकों के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है।
आरोप है कि 14 अक्तूबर को आधी रात में शराबियों ने विष्णु के घर पर पथराव किया था, जिससे उनकी मां के चेहरे पर गंभीर चोट आईं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक फौजी से भी मारपीट का आरोप है। 18 अक्तूबर को महिलाओं ने ठेके पर हंगामा किया था। तब आबकारी अधिकारी और पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। उन्होंने सुनवाई न होने पर अब अनशन की चेतावनी दी है। इस दौरान अंशुल पाराशर, गंगाधर वर्मा, विष्णु कुशवाह, सतेंद्र सिंह, रविकांत, महावीर, कुंज बिहारी, चंद्रकांत, कल्पना, पूजा आदि मौजूद रहे।