{"_id":"6a8d5fa3a82b85e43200a5df","slug":"women-protest-by-beating-plates-at-govardhan-tehsil-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली: गोवर्धन तहसील महिलाओं ने मचाया शोर, बोलीं- 'प्रशासन को जगाने आए हैं', VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली: गोवर्धन तहसील महिलाओं ने मचाया शोर, बोलीं- 'प्रशासन को जगाने आए हैं', VIDEO
Tue, 25 Aug 2026 02:55 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
गोवर्धन तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने थाली बजाते हुए तहसील परिसर पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शिकायतों पर समय से कार्रवाई न होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए समस्याओं के निष्पक्ष जांच व समाधान की मांग की।
विज्ञापन
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में तहसील प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं थाली बजाते हुए गोवर्धन तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन को जगाने का संदेश दिया। इस दौरान थाली बजाते हुए महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मामलों में गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने थाली बजाकर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना काल के लॉकडाउन के समय थाली बजाने के आह्वान का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह उस समय थाली बजाकर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया गया था, उसी अंदाज में अब वे तहसील प्रशासन को जगाने के लिए थाली बजा रही हैं। महिला विनोदी चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि महिलाओं द्वारा उठाई गई समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए।