फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Outraged Over Notices Imposing Fines on Sevayats

Mathura News: सेवायतों पर अर्थदंड लगाने के नोटिस पर भड़की महिलाएं, प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Women Outraged Over Notices Imposing Fines on Sevayats
वृंदावन। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों का समय बढ़ाने को लेकर हाईपावर्ड कमेटी के फैसले का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और इसे ठाकुर जी की प्राचीन पूजा परंपरा के विरुद्ध बताया।
विज्ञापन

विरोध कर रहीं महिलाओं का कहना है कि हाईपावर्ड कमेटी लगातार तरह तरह के निर्णय को गोस्वामी समाज पर जबरन थोप रही हैं जबकि मंदिर की पूजा-अर्चना और सेवा की परम्पराएं सदियों से निर्धारित नियमों के अनुसार ही चलती आई हैं। उनका आरोप है कि दर्शनों का समय बढ़ाने का निर्णय इन परंपराओं को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईपावर्ड कमेटी शुरू से ही दर्शनों के समय में वृद्धि करने की पक्षधर रही है। विरोध कर रही नीलम गोस्वामी, राखर गोस्वामी का कहना है कि पूर्व में एक न्यायिक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दर्शनों के समय में वृद्धि पर स्थगनादेश दिया गया था, इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में कमेटी की ओर से उन सेवाधिकारी गोस्वामियों पर आर्थिक दंड लगाने का नोटिस चस्पा किया गया जिसमें कहा गया कि दर्शनों का समय जिन भी सेवायतों ने नहीं बढ़ाया तो उनके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पारंपरिक व्यवस्था में हस्तक्षेप किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान अंजलि गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, माला गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, कोमल गोस्वामी, ललिता गोस्वामी, शालू भंडारी, पिंकी पुरोहित, प्रीति गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed