फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के सराय आजमपुर में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला घर में अकेली रहती थी। बेटे, पति की मौत पहले ही हो चुकी है। महिला के देवर व चचिया ससुर ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए बिसरा संरक्षित करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



बिरमा (50) पत्नी भगवान दास निवासी सराय आजमपुर, हाईवे अपने घर में अकेली रहती थी। पति की 20 साल पहले और बेटे की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। महिला शादियों में तंदूर का काम कर जीवन यापन कर रही थी। मंगलवार सुबह बिरमा के घर उसके साथ काम करने वाली एक महिला पहुंची। उसे बिरमा को एक शादी में तंदूर के काम के लिए अपने साथ ले जाना था।
विज्ञापन


काफी देर तक बिरमा के घर का गेट नहीं खुला और न अंदर से कोई प्रतिक्रिया आई। उसने आस-पड़ोस के लोगों को जुटा लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो बिरमा मृत पड़ी थी। हालांकि शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। मगर, चचिया ससुर रमनलाल और देवर रामबाबू ने कहा कि उन्हें बिरमा की हत्या किए जाने का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर तहरीर देंगे। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed