फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman was identified from her clothes and belongings

Mathura: कपड़े और सामान से हुई महिला की शिनाख्त, परिजनों ने बताया-बेटे की दवा लेने गई थीं, फिर नहीं लौटीं

Wed, 22 Jan 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

शाहजहांपुर अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने कपड़े और सामान से मृतका की शिनाख्त कर ली। 
 

विज्ञापन
woman was identified from her clothes and belongings
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत महिला की मंगलवार को पति ने शिनाख्त कर ली। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन




थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी खेलन सिंह ने बताया कि उनकी चाची सोनदेवी (54 वर्ष) सोमवार को अपने बेटे राजू की दवा देने के लिए आगरा गई थी। पिछले तीन साल से राजू का आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय से इलाज चल रहा है। पूर्व में भी आगरा जाती थीं और दवा लेकर लौट आती थीं। सोमवार की शाम तक जब नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई। मंगलवार की सुबह वह पहले रिफाइनरी थाने पहुंचे। यहां से उन्हें फरह थाने भेजा। 
विज्ञापन


फरह पुलिस ने अज्ञात महिला के कपड़े तथा सामान को दिखाया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां महिला के शव को देख उसकी शिनाख्त कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed