{"_id":"64d2860bcf473eb84809dc08","slug":"woman-tried-to-burn-alive-for-not-getting-buffalo-in-dowry-mathura-news-c-29-1-mtr1019-117561-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आगरा के ध्यानार्थ<bha>--<\/bha> दहेज में भैंस नहीं मिलने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आगरा के ध्यानार्थ<bha>--</bha> दहेज में भैंस नहीं मिलने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
Tue, 08 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। दहेज में भैंस नहीं मिलने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में आगरा निवासी अपने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कश्मीरी पुत्री कारे सिंह निवासी गांव गुडेरा, राया ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2018 को सुखवीर पुत्र अतर सिंह निवासी सोनिगा, कागारौल, आगरा के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए। वह दो लाख रुपये और एक भैंस दिलाने की मांग करने लगे।
विरोध पर कई बार उसे पीटा। एक बार पिता ने ससुरालियों को 80 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि पति सुखवीर, ससुर अतर सिंह, सास प्रेमवती व ननद मिथलेश और गीता ने जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की मदद से वह बच गई। इसके बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।