{"_id":"65e22969ac2fa204bb0594c4","slug":"woman-reunited-with-estranged-family-after-three-years-mathura-news-c-369-1-mt11006-109555-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: परिवार से भटक गई थी महिला...दो साल मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रही, तीन साल बाद बेटी ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: परिवार से भटक गई थी महिला...दो साल मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रही, तीन साल बाद बेटी ने खोज निकाला
Sat, 02 Mar 2024 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:10 PM IST
सार
परिवार से बिछड़ गई महिला को तीन साल बाद बेटी ने खोज निकाला। बेटी अपनी मां की तलाश में न जाने कहां-कहां नहीं भटकी। वहीं बुजुर्ग मां मिली तो आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
महिला (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में तीन साल पहले परिवार से बिछड़ी महिला घरवालों को फिर मिल गई। मां की तलाश में भटक रही बेटी ने खोज निकाला और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद घर ले गई।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्य ने बताया कि तीन साल पहले कांशीराम कॉलोनी टाउनशिप निवासी कमला देवी परिवार से बिछड़ गई थीं। भटकते हुए आगरा पहुंच गईं। करीब दो साल तक आगरा के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रहीं। उनकी हालत में सुधार हुआ तो याद आया कि वह मथुरा की रहने वाली हैं। कोशिश करने के बाद भी कमला देवी को घर का पता याद नहीं आया। ऐसे में उन्हें महावन स्थित आश्रम में भेज दिया गया।
अप्रैल 2023 से कमला देवी आश्रम में जीवन बिता रही थीं। बीते बुधवार को कमला देवी के चेहरे पर लंबे समय से छाई मायूसी दूर हो गई। कमला देवी की बेटी उनसे मिलने आश्रम पहुंची। बेटी को सामने देखते ही लिपटकर खूब रोईं। इसके बाद बेटी निशा मां को अपने साथ घर ले गई।