फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Murdered for Objecting to Drinking Outside Her Home

Mathura News: घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman Murdered for Objecting to Drinking Outside Her Home
मथुरा। जयसिंहपुरा में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर नशेड़ियों ने महिला के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुरा के मोक्षधाम के निकट वाल्मिकी बस्ती निवासी आकाश ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कॉलोनी के कुछ युवक घर के बाहर गली में खड़े होकर शराब पीने के दौरान जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। इससे उनकी मां रामवती (56) की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो कॉलोनी के रहने वाले डोरी, आदित्य, ऋषि और गगन शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक कहासुनी करने लगे। शोर सुनकर रामवती के परिजन भी जाग गए।
विज्ञापन

एक युवक अपने घर से लोहे की रॉड लेकर आया और महिला के सिर में मार दी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed