{"_id":"642c75012da614bab60d16a4","slug":"woman-fainted-after-being-trapped-in-the-crowd-mathura-news-c-29-1-mtr1013-54544-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीड़ में फंसकर महिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीड़ में फंसकर महिला बेहोश
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ रही। गलियां लोगों से पट गईं और मंदिर प्रांगण में जरा भी जगह नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने के सारे इंतजाम ध्वस्त होते दिखाई दिए। भीड़ में फंसे बच्चे और महिलाओं की चीखते-चिल्लाते देखा गया। जान पर बनी तो लोग रैलिंग और दीवार को फांदकर निकलने को मजबूर हुए। इस दौरान दिल्ली निवासी लज्जा अग्रवाल बेहोश हाे गईं।
जुगल घाट और विद्यापीठ चौराहे पर लगाए गए लोहे के गेट के बावजूद मंदिर और गलियों में भीड़ का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार काे कोई त्योहार न होने पर भी इतनी भीड़ कैसे आ गई, लोग यही कहते सुने गए। सुबह से ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ बढ़ने से प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु एक-दूसरे से सटकर मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे थे। भीड़ के दबाव को कम करने के लिए पुलिसकर्मी लोगों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते दिखे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती से पूर्व भीड़ में फंसे हजारों भक्त आराध्य के दर्शन किए बिना ही चले गए।
फूलबंगले में दिए दर्शन
वृंदावन। कामदा एकादशी से शुरू हुआ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाने का क्रम जारी है। मंगलवार को सुबह और शाम ठाकुर बांके बिहारी ने विभिन्न प्रकार के फूलों से बने बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर प्रांगण में घुल रही फूलों की सुगंध ने वातावरण को आनंदित कर दिया। संवाद