{"_id":"64f228facf2b8c16c5063496","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-mathura-news-c-29-1-agr1017-128384-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज बस की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज बस की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन
राया (मथुरा)। रोडवेज बस की चपेट में आने में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति और दो बेटे घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को राया मथुरा रोड पर सूरज वाले फाटक के समीप हुआ। महिला रक्षाबंधन के बाद घर लौट रही थी।
गांव आयराखेड़ा राया निवासी लक्ष्मन की पत्नी अनीता रक्षाबंधन मनाने मायके खेड़ा गांव आगरा गईं थी। शुक्रवार को आगरा से बेटे शौर्य और श्रेष्ठ के साथ आगरा से एक्सप्रेस पुल तक बस से आ गईं। एक्सप्रेसवे पुल से लेने के दिए पति लक्ष्मन पहुंचे। वहां से आते समय राया मथुरा रोड पर सूरज वाले फाटक के समीप राजस्थान डिपो की बस ने चपेट में ले लिया।
हादसे में पति और दोनों बालक दूर गिरे और घायल हो गए। हादसे में अनीता (35) बस के पहिए के नीचे आ गईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़कर धुना और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।