फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman died due to cold in mathura

शीतलहर से ठिठुरा जनजीवन, महिला की मौत

Sat, 26 Dec 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
woman died due to cold in mathura
ठंड में लोग कराह उठे हैं। रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सड़कों के किनारे खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले लोग बेबस हैं। शुक्रवार को रिफाइनरी क्षेत्र में गरीब महिला की ठंड की वजह से मौत हो गई। महिला मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थी। 
विज्ञापन


रिफाइनरी क्षेत्र की कदंब विहार कालोनी निवासी सुंदरी (55) पत्नी किशोरी दुकानों पर सफाई आदि कार्य करती थीं। उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो पुत्र हैं जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए गए हैं। बताया गया है कि मेहनत मजदूरी के बाद भी सुंदरी के पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन


इस कारण शुक्रवार रात को ठंड से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। तहसीलदार और कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर मामले की रिपोर्ट तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। सुबह शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। ठंड के चलते सुबह टहलने वाले लोगों के कदम ठिठक गए। शाम तक कड़ाके की ठंड रही। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ी।

हवाओं के चलते दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से निकले। सुंदरी जैसे कई अन्य भी बढ़ी ठंड में भगवान भरोसे ही जीवन यापन कर रहे हैं। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


कागजों में गर्मी दे रहे पालिका के अलाव
नगर पालिका प्रशासन ने शहर में अलाव जलाए जाने के दावे किए हैं। हकीकत ये है कि शहर के होली गेट, रंगेश्वर मंदिर, महर्षि दयानंद अस्पताल परिसर सहित अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का नामोनिशान नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया हर साल नगर पालिका इन स्थलों पर अलाव जलाती थी लेकिन इस बार अलाव न होने से गरीब, असहाय लोग बेबस नजर आ रहे हैं।


पशु पक्षी भी बेहाल
शीतलहर और बढ़ी ठंड ने पशु पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। सड़कों पर घूमने वाले पशु अलाव न जलने के चलते ठंड से बचने के लिए इधर-उधर भटक रहे है।

असहायों को बांटे कंबल
श्रीराधाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ठंड से कराह रहे गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील दत्त चतुर्वेदी, शिवकुमार गुप्ता, विकास दत्त, कृष्ण गोपाल, कालीचरण चतुर्वेदी, नरेंद्र पाठक, आदित्य बंसल, गंगाधर अरोड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed