फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman dead body found near highway

महिला की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found near highway
मौत
रिफाइनरी क्षेत्र में गुरुवार को हाईवे किनारे मिला महिला का शव आनंदपुरी निवासी लक्ष्मी शर्मा का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी की गला घोंटकर हत्या की गई है। शुक्रवार को उनका बेटा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा और शव की शनाख्त कर ली।   
विज्ञापन


चौकी कृष्णानगर क्षेत्र की आनंद नगर कालोनी निवासी लक्ष्मी शर्मा (40) पत्नी स्वर्गीय अनिल शर्मा 21 मार्च की शाम को दूध लाने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक नहीं लौटीं तो पुत्र पारस शर्मा ने रिश्तेदारोें और आस पड़ोस खोजबीन की। बाद में चौकी कृष्णानगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस महिला का सुराग लगा रही थी। इसी दौरान थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गेट नंबर नौ के सामने हाईवे किनारे एक महिला का शव गुरुवार की भोर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


महिला का शव मिलने की जानकारी होने पर पारस शर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान अपनी मां के रूप में कर ली। कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि मृतका के गले और सिर पर चोट के निशान पोस्टमार्टम में सामने आए हैं। गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है जो कि सदर बाजार का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed