फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman body found on stairs of house in Mathura

घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश: शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Oct 2026 11:41 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 25 Oct 2026 11:41 AM IST
सार

मथुरा में रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। घर की सीढि़यों पर महिला का खून से सना शव मिला। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद किया। 

विज्ञापन
Woman body found on stairs of house in Mathura
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ मोहल्ले में रविवार को घर की सीढ़ियों पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। शव के पास खून से सनी ईंटें मिलने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


चूना कंकड़ निवासी कुसुम चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थीं। रविवार को एक पड़ोसी ने उनके घर की सीढ़ियों पर शव पड़ा देखा। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद किया। घटनास्थल के पास खून से सनी ईंटें भी मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed