फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   With the onset of winter, skin becomes drier, increasing discomfort

Mathura News: सर्दियां शुरु होते ही शुष्क हो रही त्वचा, बढ़ा रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, skin becomes drier, increasing discomfort
मथुरा। जैसे-जैसे मौसम सर्द हो रहा है, लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ नमी कम होने से त्वचा का सूखना, फटना और खुजली होना बेहद आम हो गया है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में रूखी त्वचा की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। कई मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन और खुजली की शिकायत भी लेकर पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि सर्दियों में त्वचा का प्राकृतिक तेल तेजी से कम होता है। इससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो जाती है। इस मौसम में साबुन या केमिकल युक्त उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दी में त्वचा को सबसे ज्यादा नमी की आवश्यकता होती है। लोग अक्सर गरम पानी से नहाकर त्वचा को और अधिक रूखा बना लेते हैं। नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। उचित देखभाल और नियमित नमी बनाए रखने से अधिकांश समस्याओं से बचा जा सकता है। यदि खुजली या चकत्ते बढ़ते दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल आएं और दवा लें। भूलकर भी स्वयं चिकित्सक बनकर किसी प्रकार की दवा न लें।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल में दवा लेने आईं शहर के मोहल्ला अम्बाखार निवासी सीमा तोमर ने बताया कि हर साल सर्दी शुरू होते ही त्वचा बहुत रूखी हो जाती है। इस बार तो खुजली भी होने लगी थी। इसलिए दवा लेने आना पड़ा। बुजुर्ग रमेश प्रजापति ने बताया कि ठंड में हाथ-पांव की त्वचा फटने लगती है। मॉइश्चराइजर लगाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ती है सर्दियों में त्वचा की समस्या
वातावरण की नमी कम होने से त्वचा तेजी से पानी खो देती है
ठंडी हवा त्वचा के प्राकृतिक तेल को कम कर देती है
शरीर में पानी की कमी भी सूखापन बढ़ाती है
तेज गर्म पानी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है
मोटे ऊनी कपड़े रगड़ पैदा करके खुजली बढ़ाते हैं
डॉक्टरों की सलाह, इन बातों का रखें ध्यान
दिन में दो से तीन बार मॉइश्चराइजर लगाएं
नहाने के बाद 2–3 मिनट के भीतर क्रीम लगाएं
चेहरे को बार-बार साबुन से न धोएं
पर्याप्त पानी पिएं, खासकर सुबह
होंठ, एड़ियों और कोहनियों पर नियमित रूप से क्रीम लगाएं
बहुत गरम पानी से नहाने से परहेज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed