फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wine should be prohibited in braj? hema

ड्राई जोन बने ब्रज भूमि: हेमामालिनी

Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
wine should be prohibited in braj? hema
ब्रजभूमि को ड्राई जोन घोषित कराने के लिए ब्रजवासियों की आवाज निरंतर बुलंद होती जा रही है। अब इसे सांसद हेमामालिनी का भी साथ मिल गया है। फिलहाल उन्होंने राधारानी की नगरी बरसाना को ड्राई जोन घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की है।
विज्ञापन


अंग्रेजी शासन काल से ही वृंदावन में मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित है। जानकार बताते हैं कि तत्कालीन अंग्रेजी कलक्टर ने इस क्षेत्र में पक्षियों के शिकार को भी प्रतिबंधित कर दिया था। यह व्यवस्था वर्तमान में ड्राई जोन के रूप में आज भी बरकरार है। हालांकि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक मथुरा शहरी क्षेत्र में भी मांस की बिक्री का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन इन दोनों ही धार्मिक स्थलों पर मांस और शराब की बिक्री हो रही है। अब इसके खिलाफ संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में आवाज उठ रही है। इसकी शुरुआत राधारानी की नगरी बरसाना के लोगों ने की है। अब तो गोवर्धन और वृंदावन शहरी क्षेत्र से सटे गांवों में भी शराब की बिक्री को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रजवासियों की इस भावना को देखते हुए सांसद हेमामालिनी ने बरसाना को ड्राई क्षेत्र घोषित कराने की पहल की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। सांसद की इस पहल पर अब गोवर्धन निवासी पूरन कौशिक और तीर्थ पुरोहित महासभा से जुडे़ मथुरा निवासी कांतानाथ चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण मथुरा ब्रज क्षेत्र को ड्राई जोन घोषित कराने के लिए सांसद से मुलाकात करेंगे। साथ ही इसके लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed