{"_id":"659bff1e7c46989f9f040c89","slug":"will-protest-if-water-drainage-issue-is-not-resolved-mathura-news-c-29-1-agr1017-181793-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पानी निकासी का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पानी निकासी का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। बछगांव के बाबा ब्रजदास मंदिर परिसर में पानी निकासी समेत अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत व सुनील गुट की संयुक्त किसान पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पानी की निकासी का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली को बंद करने का दबाव प्रशासन बना रहा है। आरोप है कि किसानों ने उपजिलाधिकारी के कहने पर एकत्रित कर खर्च कर दिए इसके बाद भी प्रशासन कोई कदम उठाया। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह चाहर ने कहा कि पानी निकासी के लिए पूरा संगठन किसानों के पक्ष में खड़ा है। पानी से सैकड़ो बीघा खेत बंजर हो गए हैं।
सुनील गुट के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मन चौधरी ने कहा कि प्रशासन किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। नाली को बंद न करने पर जेल भेजने की बात कही गई है। प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि किसानों के खेतों में से पानी की निकलवाना ही हमारा संकल्प है। किसान रमेश चंद ने कहा कि पानी निकासी के लिए एसडीएम ने धनराशि को स्वीकृति करने का आश्वासन दिया था, किसानों चंदा जुटाकर रकम खर्च कर दी, इसके बाद भी रकम स्वीकृत नहीं हुई। पंचायत में मंडल महासचिव देवेंद्र रघुवंशी, सचिव जगदीश परिहार, द्रोणाचार्य कुंतल, जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष घूरेलाल शास्त्री, तहसील अध्यक्ष राजकुमार नैन, ब्लॉक प्रवक्ता भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक सचिव महावीर सिंह आदि उपस्थित थे l
विज्ञापन
पानी को लेकर 4 माह पूर्व टावर पर चढ़े थे दो किसान
सौंख। बारिश के पानी निकासी को लेकर 4 माह पूर्व गांव के दो किसान टावर पर चढ़ गए थे। जब डीएम ने दीपक चौधरी के फोन पर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद दोनों किसान टावर से नीचे उतर आए थे। बछगांव निवासी चंदा और डोरीलाल सहित सैकड़ो किसानों की खेती की जमीन बारिश के पानी में जलमग्न हो गई थी। किसान भुखमरी की कगार पर हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। संवाद