फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will perform Jalabhishek of Bal Gopal at Shahi Idgah on 6th December: Rajyashree

छह दिसंबर को शाही ईदगाह पर करेंगे बाल गोपाल का जलाभिषेक : राज्यश्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will perform Jalabhishek of Bal Gopal at Shahi Idgah on 6th December: Rajyashree
मथुरा। छह दिसंबर को भगवान श्री कृष्ण के वास्तविक जन्मस्थान (शाही ईदगाह) पर हम बालगोपाल का जलाभिषेक करेंगे। वहीं पर जेल थी। इसके लिए देश की विभिन्न नदियों का जल लेकर आएंगे। इस कार्यक्रम में पूरे देश से लोग एकत्रित होंगे। यह एलान अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने प्रेस वार्ता में किया। बताया कि इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है। मालूम हो कि छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहा दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को डैंपियर नगर के एक विद्यालय में मीडिया से बात करते हुए राज्यश्री ने कहा कि जलाभिषेक के लिए हम देश की विभिन्न नदियों का जल ला रहे हैं। जलाभिषेक के लिए बाल गोपाल तैयार हो रहे हैं। हम उन्हें अंदर ले जाकर अभिषेक करेंगे। वह एक छोटे से मंदिर में होंगे, हमारी इच्छा होगी कि यह मंदिर वहीं पर स्थापित भी हो। संगठन में गुजरात के अध्यक्ष संबित पटेल ने सोमनाथ मंदिर से जाकर जल ले लिया है।
विज्ञापन

विवादित स्थल पर जवाब देते हुए कहा कि वहां प्रवेश करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि हमारे पूर्वज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मस्थान है। वहां हमें जाने से कौन रोकेगा। इस संबंध में 12 नवंबर को ही गृह मंत्रालय को बता दिया है। जलाभिषेक में कितने लोग होंगे, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि संख्या कितनी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने अदालत में भी किया है दावा
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा श्रीकृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले में मथुरा के न्यायालय में दावा कर चुके हैं कि ईदगाह की जमीन श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट की है। इस मामले में सुनवाई चल रही है। राजश्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हाल ही में कह चुके हैं कि मथुरा के कार सेवकों पर पुष्प वर्षा होगी। न्यायालय पर भरोसा के मामले में कहा कि अयोध्या में न्यायालय का परिणाम काफी देरी से मिल पाया, हम श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मामले में इंतजार नहीं कर सकते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, विदेश प्रभारी राजेंद्र कौशिक, जिलाध्यक्ष छाया गौतम, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed