{"_id":"623f236bd166eb169755b0b7","slug":"will-again-raise-the-issue-of-freeing-shri-krishna-s-birthplace-in-parliament-krishnapal-singh-mathura-news-mtr5150901120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में फिर उठाएंगे श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्त कराने का मुददा-कृष्णपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में फिर उठाएंगे श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्त कराने का मुददा-कृष्णपाल सिंह
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से भाजपा सांसद कृष्णपाल सिंह यादव शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां ठाकुर बांकेबिहारी और इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। होटल कृष्णा इंटरनेशनल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि बीते पांच सौ साल के कड़े संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम शीघ्र अपने महल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, वहीं काशी विश्वनाथ कारीडोर के बाद अब कोई संशय नहीं कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि संसद में सबसे पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाया था। श्रीकृष्ण जन्म भूमि को अतिक्रमण से मुक्ति के लिए जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनसे कागजात व पुराने सुबूत एकत्रित कर रहा हूं, ताकि संसद में एकबार फिर इस मुद्दे मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह श्री कृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए अदालत में अपना पक्ष रख रहे हैं।
इनके पास जितने भी साक्ष्य मौजूद हैं, वे जन्मभूमि को मुक्त करवाने के लिए पर्याप्त हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अदालत भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांताओं के अतिक्रमण को ध्वस्त कर सुंदर मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद कृष्णपाल सिंह का आभार जताया।