फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife raised questions on doctor's suspicious death

डॉक्टर की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wife raised questions on doctor's suspicious death
मथुरा। जिला अस्पताल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कायाकल्प योजना के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक डॉक्टर की पत्नी ने अस्पताल के सीएमएस और डॉक्टर के दबाव में फंदा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पत्नी ने मध्यप्रदेश के बैतूल पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विदित रहे कि थाना हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित शिवाशा एस्टेट में किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाले बीएचएमएस डॉ. विनोद पंवार की बीते सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। अस्पताल के स्टॉप के मुताबिक डॉ. विनोद ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी को सूचित कर दिया था। स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन घटना के बाद शव लेकर मध्यप्रदेश के बैतूल के नहद गांव चले गए थे। मृतक की पत्नी मोना पंवार का कहना है कि विनोद का बैतूल में ही पोस्टमार्टम कराया गया और इसकी तहरीर भी थाना कोतवाली में दी गई है। मामला मथुरा से जुड़ा होने के कारण बैतूल कोतवाली पुलिस द्वारा केस डायरी मथुरा भेजी जा रही है।
विज्ञापन

मोना पंवार ने कहा कि डॉ. विनोद पिछले काफी समय से मैनेजमेंट के भारी दबाव में काम कर रहे थे। हॉस्पिटल में कोई नया अधिकारी तैनात हुआ था जो कामकाज को लेकर उन्हें तंग कर रहा था। उसी के दबाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल और डॉ. अमन पर सीधे आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उधर, डॉ. अमन ने कहा मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं, मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। थाना हाईवे के कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि एमपी से रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार हैं। वह हर जांच के लिए तैयार हैं। अगर डॉ. विनोद पंवार दबाव में थे तो उन्होंने पनी पत्नी को पहले सारी बात क्यों नहीं बताईं। जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की, उस दिन सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल में थे और कई बैठकों में शामिल भी हुए।
- डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed