{"_id":"698e27c711297949b00e0d5a","slug":"wife-and-brother-in-law-accused-of-stealing-jewelry-and-cash-from-their-home-mathura-news-c-412-1-mt21005-5139-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पत्नी और साले पर लगाया घर से जेवर-नकदी चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पत्नी और साले पर लगाया घर से जेवर-नकदी चोरी का आरोप
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में शादी की तैयारियों के बीच घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी के मामले में नया मोड आ गया है। पीड़ित ने अपनी दूसरी पत्नी और साले पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंद्रा कॉलोनी निवासी गुड्डन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 10 फरवरी की रात उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। ये जेवर और रुपये उनकी पहली पत्नी सम्मौ की 24 वर्षीय बेटी सोनम की शादी के लिए रखे गए थे। शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी वर्तमान पत्नी गौरी पुत्री राजकुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी और उसका भाई पारस ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। गुड्डन ने चोरी हुए सामान की पूरी सूची पुलिस को सौंपी है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।