फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Widow sought death

विधवा ने मांगी इच्छा मृत्यु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Widow sought death
मथुरा। दलाल व्यापारी नेता की गुंडई और जबरन दुकान पर कब्जा करने से परेशान महिला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला ने पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मामला गोवर्धन कस्बे का है।
विज्ञापन

सविता पत्नी स्व. प्रीतम सैनी ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि उनके पति के नाम से बिजलीघर पर गोविंद धर्मशाला में वर्षों पुरानी किराए की दुकान है। पति की मृत्यु के बाद कुछ समय दुकान बंद रही, जिसका फायदा उठाकर गोवर्धन निवासी एक व्यापारी ने मुझसे आधे-साजे में दुकान चलवाने और घर बैठे 20 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही। असहाय विधवा ने बच्चे पालने के लिए पति के नाम पर किराएदारी वाली दुकान की चाबी उसको दे दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि काफी समय तक तो व्यापारी नेता पैसे देता रहा लेकिन विगत दो वर्षों से उसने रुपये देना बंद कर दिया। 9 मई को फरियाद लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने गोवर्धन थाने गई। यहां पर दो महीने का समय मांगते हुए गुरु पूर्णिमा से पहले दुकान खाली करने और बकाया 4 लाख 48 हजार रुपये देने का वायदा किया लेकिन समय गुजर जाने के बाद न तो दुकान ही लौटाई और बचे पैसे भी नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्कि उसे धमका कर मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना का कहना है कि पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूर्व में जो झगड़ा हुआ था उसमें दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed