फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Where there is faith and devotion, there resides Ram: Dr. Dinesh Sharma

जहां श्रद्धा और भाव है वहीं राम हैं : डॉ. दिनेश शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Where there is faith and devotion, there resides Ram: Dr. Dinesh Sharma
व्यास पीठ का हवन पूजन करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। 
फरह (मथुरा)। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राम के नाम से ही संकट दूर हो जाते हैं। जितने बड़े राम हैं उनसे बड़ा उनका नाम हैं। इसलिए कहा गया है कि राम से बड़ा राम का नाम। हम जितना राम के नाम को सुनते जाएंगे उतने ही राममय होते जाएंगे। जहां श्रद्धा और भाव है वहीं राम हैं। सत्य और राम एक दूसरे के पर्याय हैं। कृष्ण की धरा पर राम कथा का श्रवण सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा गांव परखम के गऊग्राम में शुक्रवार से शुरू हुई श्री रामकथा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व सुबह सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं तो माहौल भक्तिमय हो गया। जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठे।
विज्ञापन

सुदामा कुटी के संत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने श्री राम को आदर्श राजा, भाई, पति, पिता बताते हुए कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य ही नहीं जीव मात्र का भी कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के प्रथम दिन कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बृज के महत्व को बताया। कहा कि ऐसा कोई ग्रंथ नहीं है, जिसमें भगवान श्रीराम की चर्चा न हो। कहा कि कथा श्रवण बड़े भाग्य से सुनने को मिलती है। कथा यदि किसी गोशाला या कालिंदी के किनारे पर हो तो यहां और भी आनंद बरसता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम ज्ञान, विवेक, धैर्य और मर्यादा से जुड़ा हुआ है। संचालन आचार्य पवन दत्त महाराज ने किया।


इससे पहले दोपहर करीब तीन बजे महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि हेलीकॉप्टर से दीनदयाल कामधेनु गोशाला परिसर में उतरे। कथा में समिति के संरक्षक सतीश अवाना, अध्यक्ष सेठ नारायण दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, अनूप चौधरी, नरेंद्र पाठक, कारिंदा सिंह, अनिल सिंह, डाॅ. रोशन लाल, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed