फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheat Ears Turn Black Due to Rains

Mathura News: बारिश से गेहूं की बालियां पड़ने लगीं काली, सर्वे की मांग उठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat Ears Turn Black Due to Rains
शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में बिछी पड़ी गेहूं की फसल । 
छाता। प्रकृति की मार से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। मार्च में बारिश और आंधी के कारण फसलें खेतों में बिछ गई हैं। हालांकि पहली बार बारिश के बाद किसानों को थोड़ी नुकसान की आशंका थी, लेकिन यहीं आंशका अब बड़े नुकसान के डर में बदल गई है। खेतों में बिछी फसलों पर फिर से बारिश हो जाने के कारण अब गेहूं की बालियां काली पड़ने लगी हैं। किसानों ने जल्द से जल्द प्रशासन से सर्वे कराने की मांग की है। किसान देशराज सिंह ने बताया कि पहले हुई बारिश से फसल खेतों में बिछ गई। इसके बाद फिर से बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया और गेहूं की बालियां काली पड़ने लगीं। दाना खराब होने के बाद मंडी तो छोड़िए कहीं भी फसल बेची नहीं जा सकेगी। कस्बे के हरिओम, ओमप्रकाश, वीरपाल सिंह, चंदन, अमरी, दुर्गी, नारायण सिंह, संतोष कुमार, हरे कृष्ण, राजवीर, पप्पू आदि किसानों ने कहा कि तहसील स्तर पर लेखपालों और कृषि विभाग की टीम भेजकर नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed