फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   What kind of reserved seat is it on a bus when men don't get up even when asked

Mathura News: बस में कैसी आरक्षित सीट, जब कहने पर भी नहीं उठते पुरुष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
What kind of reserved seat is it on a bus when men don't get up even when asked
मथुरा। रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट का लाभ महिलाओं को नहीं मिलता है। फिर चाहे बस में भीड़ ही क्यों ना हो। महिला सीट पर बैठा व्यक्ति उठता नहीं है। न ही परिचालक पुरुषों को उठाने की जहमत दिखाते हैं। ये हाल बृहस्पतिवार की पड़ताल में भी सामने आया।
विज्ञापन



केस वन
पुराने बस स्टैंड पर दोपहर 2:30 बजे बरेली डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 6118 खचाखच भरी थी। गेट के पास एक परिवार ने बस को रोका। उसमें हाथरस जाने के लिए सवारियां चढ़ीं। परिवार में दो महिलाएं थीं। बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो परिचालक जो कि खुद महिला थी। उन्होंने कहा कुछ देर के बाद बस में जगह हो जाएगी। पीछे भी सवारियां अधिक होने के कारण परिवार को बस से उतरना पड़ा।
विज्ञापन


केस टू
राजस्थान के अजमेर डिपो की बस संख्या आरजे शून्य एक पीए 6779 में अलीगढ़ जाने के लिए तीन महिलाएं दोपहर 2:45 बजे बस में सवार हुई थीं। तीनों महिलाओं को बस में आरक्षित सीटों पर बैठने को नहीं मिला। जबकि महिला आरक्षित सीटों पर पुरुष बैठे थे। न चाहते हुए भी महिलाओं को बस की पीछे वाली सीटों पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल नाम के लिए ही बसाें में आरक्षित सीट बना दी गई हैं, उन सीटों पर बैठे पुरुषों को कोई उठाता नहीं है और न ही पुरुष सीटों से उठते हैं। जहां जगह मिल जाती है बैठ जाते हैं


मंजू शर्मा
महिला यात्री


कई बार परिचालक की सीट पर बैठकर यात्रा की है। सीट खाली नहीं मिलने पर कभी कभी उतर जाते हैं। नहीं तो पीछे सीटों पर बैठना पड़ता है। ब्रेकर आने पर बहुत धक्के लगते हैं।
सीमा सिंह
महिला यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed