फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   weather, temprature, hot, sumer, mathura

गिरा तापमान, छाई धुंध, दिन भर चला अंधड़

Wed, 27 May 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
weather, temprature, hot, sumer, mathura
टैंक चौराहे पर छाये काले बादल। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बुधवार को अचानक आसमान में धुंध छाने से सूरज की तपिश कमजोर पड़ गई। धूल भरी तेज हवाओं के झोंके से तापमान के तेवर भी नरम पड़ गए गए। एक डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज हो गई। इससे कुछ हद तक लोगों ने राहत की भी सांस ली। वहीं, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से सूरज से बरस रही आग ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। जीव-जंतु सभी व्याकुल हो गए। बुधवार को मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिली। सुबह से ही धूल भरी आंधी का दौर शुरू हो गया। इससे सूरज की तपिश कमजोर पड़ गई। कभी तेज हवाएं तो कभी धूल भरी आंधी ने गर्मी का असर कम कर दिया।
विज्ञापन

दिन का तापमान राया कृषि अनुसंधान केंद्र पर 46 डिग्री और फरह स्थित बकरी अनुसंधान संस्थान पर 47 डिग्री दर्ज हुआ है, जो चार दिनों के बाद एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहा। खासकर शाम को तो बादल छाने से मौसम और भी ठंडा हो गया। हालांकि कुछ इलाकों में इससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेड़ भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल से सतर्कता बढ़ी
मथुरा। राजस्थान से एक बार फिर आगरा की ओर आ रहे टिड्डी दल को लेकर जनपद में सतर्कता बढ़ गई है। राजस्थान और आगरा से सटे इलाकों में किसानों को सतर्क किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डी दल की प्रत्येक गतिविधि पर नजर लगाए हैं। उप निदेशक कृषि धुरेंद्र कुमार ने बताया कि मथुरा में टिड्डी दल के आने की संभावना बहुत कम है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed