{"_id":"5ecfeee08ebc3e9091407770","slug":"weather-rain-hot-sumer-mathura-mathura-news-agr4437981139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन
सौंख में बारिश के बाद रपटीली हुईं सड़कें।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मौसम ने बृहस्पतिवार को अचानक करवट बदली और दिन भर बादल छाने के बाद जनपद के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 25 मई से नौतपा शुरू हुए थे। उसके बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा था। मई में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह 8 बजे से झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगता था।
दिन भर चलने वाली गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था। विगत कई दिनों तक लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया है और लोगों ने 46 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्मी का अहसास किया। राहत के लिए बादलों की राह तक रहे थे। राहत बृहस्पतिवार की सुबह आई। सुबह से हवा में नमी आ गई और बादल छा गए।
विज्ञापन
इससे सूरज की तपिश थम गई और पारा नीचे आ गया। शाम होते होते जनपद के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। सौंख में खूब बारिश हुई। गोवर्धन और बरसाना में हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं मथुरा, राया, टैंटीगांव, मांट आदि इलाकों में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।