फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weather, rain, better, mathura

मानसूनी बारिश की पहली दस्तक, कहीं रिमझिम तो कहीं जमकर बरसे काले बादल

Thu, 25 Jun 2020 10:00 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
weather, rain, better, mathura
हल्की बूंदा-बांदी के बीच अपने गंतव्य को जाते हुए लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा में मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अगले एक-दो दिन में जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राया कृषि परीक्षण केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। केंद्र के उपकृषि निदेशक शोध डॉ. तेजवीर सिंह तेवतिया के अनुसार अब मानसून दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन


दिन भर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ी हैं। अगले एक-दो दिन में अच्छी बरसात होने की संभावना है। बादल छाए रहने और बौछार पड़ने के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन उमस बरकरार रही। बीच-बीच में चलीं हवाओं से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी तक पहुंचा मानसून, आगरा में इंतजार

मंगलवार के बाद बुधवार को भी प्री मानसून की रिमझिम ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। बुधवार को दिन में पारा चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून मैनपुरी तक पहुंच चुका है, आज आगरा और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में दो बजे के बाद घने बादल छाए और लगा कि घनघोर बारिश शुरू हो जाएगी, लेकिन शाम सात बजे तक बूंदाबांदी ही चलती रही।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मानसून की नॉर्दन लिमिट मैनपुरी और बिजनौर से होती हुई पहाड़ी इलाकों को निकली है। आगरा और अलीगढ़ में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन गुरुवार को आगरा और पड़ोसी जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed