{"_id":"5ed141cc8ebc3e90b57aba7a","slug":"weather-havy-rain-tufan-power-off-dark-mathura-mathura-news-agr443942778","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से अंधकार में डूबा जिला, 33 केवी के 50 बिजलीघर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से अंधकार में डूबा जिला, 33 केवी के 50 बिजलीघर बंद
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में ओमेक्स के सामने गिरा होर्डिंग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बृहस्पतिवार की रात आई आंधी ने शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल की बिजली व्यवस्था को धराशाई कर दिया। जचौंदा पर 132 केवी लाइन का टावर गिर गया। जनपद के करीब 50 से अधिक बिजलीघर ठप हो गए। सैकड़ों खंभे और बिजली की लाइन टूट गईं। इससे संपूर्ण जनपद रात भर अंधेरे में डूबा रहा। फरह के गांव ओल में मकान पर पेड़ गिरने से चार बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए।
बारिश और आंधी ने बिजली की व्यवस्था को चौपट कर दिया। शहर के बड़े हिस्से की बिजली ठप हो गई। कई जगह बिजली के खंभे जमींदोज हो गए और पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रात में आई आंधी के बाद शहर के आकाशवाणी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में 33 केवी की डीपी और पोल टूटकर गिर गए। इससे शहर के जय सिंहपुरा, बिरला मंदिर, गायत्री तपो भूमि, स्वामीघाट, गऊघाट, राधा पुरम, लक्ष्मीनगर के साथ परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के 8000 लोगों के घरों की बिजली ठप हो गई।
इधर, गोवर्धन 132 केवी बिजलीघर को पोषित करने वाली लाइन का टावर गिर गया। नौहझील-बाजना क्षेत्र के तीन बिजलीघर भी ठप हो गए। गांव दलौता में रात 11 बजे की गई लाइट दोपहर 2 बजे सुचारु हो सकी। इसके साथ ही टाउनशिप में भी रातभर बिजली नहीं रही। कस्बा सुरीर में आंधी के बाद बिजली जो गुल हुई वो दोपहर बाद आई।
विज्ञापन
इस तरह जनपद के 50 से अधिक बिजलीघर बंद हो गए। इसके अलावा फरह के गांव ओल में सत्तार के मकान पर आंधी से पेड़ गिर गया। इससे मकान पर पड़ी टीन के गिरने से नीचे बैठे अरमान, खुशी, नेहा, माहिरा घायल हो गए।