फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Weather became pleasant due to rain, waterlogging in many places

Mathura News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, waterlogging in many places
मथुरा। बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच से निकलते लोग।  - फोटो : mathura
मथुरा। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश का क्रम बुधवार की दोपहर तक जारी रहा। बारिश के कारण मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 11 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी पूरी रात चलती रही। बुधवार को भी सुबह, दोपहर को कई बार बारिश हुई। शहर में कई हिस्सों में तेज तो कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई। अचानक होने वाली बारिश के कारण बाजार में खरीदारी को आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के सर्विस मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टाउनशिप के पास सर्विस रोड पर इतना जलभराव हो गया कि दोपहिया वाहन के इंजन में पानी जाने के कारण बाइक, स्कूटी आदि बंद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed