{"_id":"6a57d4a2da2a89bbea0a43c4","slug":"waterlogging-caused-by-rain-early-wednesday-mathura-news-c-369-1-mt11009-149433-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुधवार तड़के बारिश से हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुधवार तड़के बारिश से हुआ जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बुधवार तड़के हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश के बाद दिन में फिर से उमस ने बेहाल कर दिया। बारिश के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि धान की फसल को इस बारिश से फायदा होगा।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने भी मौसम का आनंद लिया। दिन चढ़ने के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दोपहर बाद तक बादल छाए रहे और धूप-छांव का खेल जारी रहा। वहीं, धान की फसल के लिए इस बारिश को लाभकारी माना जा रहा है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, जिससे धान की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता कम पड़ेगी। दूसरी ओर, शहर के कुछ निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। जलकल विभाग ने ट्रैक्टर पंप सेट लगाकर जलनिकासी कराई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।