फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water started receding in many colonies, boats are running in Keshav Nagar

Mathura News: कई कॉलोनियों में उतरने लगा पानी, केशव नगर में चल रही नाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water started receding in many colonies, boats are running in Keshav Nagar
मथुरा। केशव नगर में चलती नाव।  - फोटो : mathura
वृंदावन। यमुना का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो कॉलोनियों से पानी भी कम होने लगा है, लेकिन केशव नगर में आवाजाही के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अन्य कॉलोनियों में पानी उतर गया है, जिससे वहां के लोगों ने थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे मोबाइल फोन चार्ज तक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद वृंदावन की दर्जन भर कॉलोनियों में यमुना का पानी आ गया था। कुछ कॉलोनियां जलमग्न हो गई थीं। वहां निकलने के लिए नाव का संचालन होना शुरू हो गया है। मोहिनी नगर, श्याम नगर, भक्ति मार्ग, केशव नगर, देवराह बाबा घाट, कुंभ मेला क्षेत्र, पानीघाट, श्रीजी वाटिका में लोगों के घरों में पानी भर गया था। यहां से लोग बाढ़ से प्रभावित होकर पलायन भी कर गए थे, लेकिन कुछ लोग अभी वहीं छतों पर ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। यमुना के विकराल रूप को देखते हुए विद्युत निगम ने इन जगहों की विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी थी। जिस कारण से यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तो पानी भरा होने के कारण मच्छरों ने परेशान कर दिया है तो अंधेरे में मुसीबत हो रही है। यहां तक कि लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

केशव नगर के रहने वाले श्यामपाल ने बताया कि पहले ही यमुना के रौद्र रुप को झेल रहे थे लेकिन बिजली न आने से परेशानी बढ़ गई लेकिन यह तो आवश्यक भी था। बिजली के आने पर हादसे का भी डर रहता है। वहीं रामवती का कहना था कि रात को अंधेरे में एक पल को तो लगता है कि अब जल्दी सुबह जाए। ग्रामीण टॉर्च और लालटेन से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed