फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water channel berrage

करोड़ों से बने गोकुल बैराज परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चैनल में दरार

Thu, 21 Nov 2019 09:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
water channel berrage
मथुरा। गोकुल बैराज के पानी शुद्धिकरण के लिए बनाए गए प्लांट में मरम्मत करते मजदूर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। करोड़ों की लागत से बने मथुरा के महत्वाकांक्षी गोकुल बैराज परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चैनल में दरार आ गई है। इसमें से सप्लाई के लिए आने वाला गंगाजल रिस रहा है। चैनल यह कभी भी टूट सकता है। ट्रीटमेंट प्लांट अन्य स्थानों से भी खस्ताहाल हो रहा है। इससे जल निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

मथुरा को शुद्ध पेयजल देने के लिए तैयार किए गए गोकुल बैराज ट्रीटमेंट प्लांट के वाटर चैनल में दरार आ गई है। यहां तक पहुंच रहा गंगाजल इस दरार में से रिस रहा है। यह स्थिति करीब दो माह से हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक इस और ध्यान नहीं दिया है। वाटर चैनल में जब-जब दबाव बढ़ता है यह पानी अधिक मात्रा में रिसने लगता है। यह स्थिति तब है जबकि निगम द्वारा रखरखाव के लिए छह लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाते है। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट की अन्य दीवारों पर भी कई स्थानों पर बहुत हल्की दरारें हैं। जल निगम के परियोजना निदेशक महाराज सिंह ने बताया कि उन्हें इस दरार की जानकारी नहीं है। वह जाकर देखेंगे। नगर निगम द्वारा उन्हें रखरखाव के लिए छह लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
विज्ञापन

गंगाजल के लिए तैयार नहीं है बेड
गंगाजल अभी मात्र दो एमएलडी ही आ रहा है लेकिन आने वाले समय में यह अधिक मात्रा में भी आएगा। ऐसे में जल निगम द्वारा गोकुल बैराज के ट्रीटमेंट प्लांट को गंगाजल के लिए पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है। अभी एक बेड का यहां पर मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज के पाइप लाइन में मिल रहा प्रदूषित यमुना जल
मथुरा। बैराज की पाइप लाइन में अभी भी बदबूदार यमुना जल ही चल रहा है। जल निगम के अधिकारियों ने कागजों में 20 एमएलडी गंगाजल दिखा दिया है। लोगों ने गोकुल बैराज की पाइप लाइन में आ रहे बदबूदार पानी के लिए अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

सदर बाजार निवासी रजनी गर्ग ने बताया कि उन्हें अभी तक गोकुल बैराज की सप्लाई का पानी शुद्ध नहीं मिला। उसमें अभी भी बदबू आ रही है। यहीं की रहने वाली वर्षा गोयल ने बताया कि पता नहीं कब तक गंगाजल मिल पाएगा। डैंपियर नगर निवासी विनीता अग्रवाल ने पानी को बोतल में भरकर दिखाते हुए कहा कि यह पानी पीने योग्य ही नहीं हैं। जबकि कृष्णापुरी निवासी तनु अग्रवाल ने भी गंगाजल की सप्लाई की बात का विरोध किया। बताया कि यदि गंगाजल की सप्लाई होती तो पानी पीने योग्य होता। उधर, इस मामले में जल निगम के परियोजना निदेशक महाराज सिंह ने बताया कि बैराज पर 20 एमएलडी गंगाजल आ रहा है लेकिन पानी का फ्लो कभी कम तथा कभी अधिक हो रहा है।

मथुरा। गोकुल बैराज में ट्रीटमेंट प्लांट के वाटर चैनल में से रिसता हुआ गंगाजल।

मथुरा। गोकुल बैराज में ट्रीटमेंट प्लांट के वाटर चैनल में से रिसता हुआ गंगाजल।- फोटो : MATHURA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed