फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Warkar killed in the head of a devotee who was reciting

Mathura News: सिरफिरे ने पाठ कर रहे श्रद्धालु के सिर में वारकर की हत्या

Thu, 30 Mar 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Warkar killed in the head of a devotee who was reciting
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर स्थित गायत्री तपोभूमि मंदिर में बुधवार दोपहर यज्ञशाला में पाठ कर रहे एक श्रद्धालु की सिर में कोंचा (पलटा) से वारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिरफिरे को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है। आरोपी की पहचान प्यारेलाल पुत्र मीरू निवासी 20 नेवी सहिया, देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। झुंझुंनूं (राजस्थान) के चारबास निवासी अतुल गौड़ (30) पुत्र अरुण गौड़ 13 मार्च को मंदिर में रुके। नवरात्र में मां की आराधना के लिए वह मंदिर की यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी बीच सिरफिरे ने यज्ञशाला से कोंचा उठाकर उनके सिर और गर्दन पर वार कर दिया। ऐसा होते देख वहां पाठ कर रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई। मंदिर के कर्मचारी और श्रद्धालुओं ने भाग रहे आरोपी का पीछाकर दबोच लिया। सूचना पर एसएचओ गोविंदनगर ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी पुलिसबल के साथ पहुंच गए। खून से लथपथ अतुल को जिला अस्पताल भिजवाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सिरफिरा फिलहाल गोविंदनगर पुलिस की हिरासत में है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक और आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं है।
विज्ञापन


पहली बार हुई वारदात से श्रद्धालु विचलित
गायत्री मंदिर में पहली बार हुई इस घटना से श्रद्धालु विचलित हैं। मंदिर के कर्मचारी और प्रबंधन श्रद्धालु्ओं को हर तरह की सुरक्षा देने की बात कर रहा है। मंदिर के सेवायत अनिल पाठक ने बताया कि वह कई सालों से यहां सेवा कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी वारदात यहां कभी नहीं हुई। केवल गायत्री का जाप करने के लिए भक्त यहां आते हैं और सहज भाव से चले जाते हैं। आरोपी कब यहां आया यह पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दो दिन पहले जूता चुराते पकड़ा चोर
गायत्री मंदिर की सेवा में जुटे घनश्याम पटेल ने बताया कि दो दिन पहले भी एक चोर जूते चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। ऐसे शरारती तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed