फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wardat

आरोपी बनवारी की बहन भी फरार

Fri, 04 Sep 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
wardat
मथुरा। अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद बालिका की हत्या करने वाला आरोपी बनवारी वारदात के बाद जिस बहन के पास गया था वह बहन भी अब पुलिस से दूर भाग रही है। छाता स्थित आवास से वह लापता है। पुलिस अब आरोपी के साथ-साथ बहन की भी तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस के पास वारदात की चश्मदीद बनवारी की भांजी मौजूद है।
विज्ञापन

बीते 31 अगस्त की रात को ट्रक ड्राइवर बनवारी 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के बाद अपनी भांजी को लेकर सबसे पहले बहन के पास ही गया था। बहन बनवारी के दूसरे पिता की संतान है। एक पिता से बनवारी खुद है, जबकि दूसरे पिता से नीलम तथा अन्य बच्चे हैं। अभी तक पुलिस की जांच में जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उनके अनुसार बनवारी अपने सभी कामों की जानकारी अपनी बहन को अवश्य देता था। पुलिस बहन को भी इस केस में आरोपी बनाती यही सोचकर वह पुलिस से दूर जाने का प्रयास कर रही है। बहन के छाता से जाने के बाद आगरा में उसकी रिश्तेदारियों में तलाश किया गया। सीओ सदर रमेश तिवारी का कहना है कि पूछताछ के लिए बनवारी की बहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस नहीं बरामद कर पाई मोटरसाइकिल
दुष्कर्मी बनवारी वारदात करने से पहले जिस मोटरसाइकिल से गांव आया और गांव से दुष्कर्म की शिकार बालिका को तथा अपनी भांजी को साथ लेकर गया वह मोटरसाइकिल अभी तक पुलिस को नहीं मिल सकी है। इसी मोटरसाइकिल से वारदात के बाद बनवारी बहन के पास तक गया था। अपना फोन छोड़ने के बाद मोटरसाइकिल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिली कोई लाइन
दुष्कर्मी बनवारी को खोजने के लिए पुलिस ने सारी कोशिश कर ली हैं लेकिन उसे कहीं भी सफलता हाथ नहीं लगी है। अब पुलिस ने उसकी खोज के लिए नए तरीकों का प्रयोग किया है। जिसकी जानकारी पुलिस किसी को भी नहीं दे रही है। सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed