फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wanted criminal arrested in encounter in mathura

Mathura: इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़...तीनों के पैर में लगी गोली, कारोबारी से लूटी थी आठ किलो चांदी

Sun, 14 Dec 2025 10:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 10:15 PM IST
सार

मथुरा में चांदी लूटने वाले 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित तीन लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
Wanted criminal arrested in encounter in mathura
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिफाइनरी थाने से चंद कदम की दूरी पर आठ किलो से ज्यादा चांदी लूटने वाले 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में तीनों की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने वांछित तीन आरोपियों को गांव बाद में रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में घेर लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आगरा के मलपुरा थाने के जरूआ कटरा निवासी लक्ष्मण और आशीष की टांग में गोली लग गई, जबकि वारदात के मास्टरमाइंड अमन उर्फ नवदीप के हाथ व टांग में गोली लगी। 
विज्ञापन


अमन के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में आगरा व मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि चांदी का बंटवारा करने के लिए आरोपी रेलवे स्टेशन के निकट जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से 5.5 किलोग्राम चांदी, एक बाइक, तीन तमंचे समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के कश्मीरी बाजार निवासी मनोज कुशवाह चांदी के कारोबारी हैं। 8 दिसंबर को न्यू आगरा के नगला पदी निवासी उनका कर्मचारी जतिन कुशवाह 8 किलो से अधिक चांदी लेकर मथुरा आ रहा था। इसी दौरान रिफाइनरी थाने के निकट लुटेरों ने घात लगाकर चांदी लूट ली थी। 


घटना के दूसरे दिन पुलिस ने अगनपुरा रास्ते से आगरा के थाना कागरौल के नगला जोधना निवासी रजित और प्रमोद उर्फ छोटू को मुठभेड़ में पकड़ा था। इनके पास से 4 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की थी। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों पर एसएसपी श्लोक कुमार ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed