फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for water to run Garuda Cruise in Yamuna

मथुरा: यमुना में  'गरुड़' तो है पर पानी नहीं....कैसे होगें कालिंदी से ब्रज के दर्शन, श्रद्धालुओं को इंतजार

Sat, 29 Jun 2024 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

यमुना में चलने के लिए गरुड़ क्रूज को पानी का इंतजार है। लोग वेबसाइट पर ऑन लाइन सीट बुक कर रहे हैं, लेकिन यमुना में पानी कम होने के कारण बुकिंग नहीं ली जा रही है।

 

विज्ञापन
Waiting for water to run Garuda Cruise in Yamuna
गरुण क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के घाटों के बीच गरुड़ क्रूज को चलाने के लिए यमुना में पानी छोड़े जाने का इंतजार है। विगत माह केशीघाट से लेकर जुगल घाट तक हुए सात ट्रायल के बाद से यमुना में पानी कम होने के कारण क्रूज एक ही स्थान पर यमुना किनारे खड़ा है। यमुना में डबल इंजन क्रूज के संचालन के लिए 10 फीट पानी होना आवश्यक है।
विज्ञापन


150 यात्रियों को यमुना की सैर कराने की क्षमता रखने वाले गरुड़ क्रूज को यमुना में अपर स्ट्रीम से पानी छोड़े जाने का इंतजार है। यमुना में वर्तमान में चार से पांच फीट गहरा पानी है, जबकि डबल इंजन क्रूज को यमुना में चलाने के लिए आठ से दस फीट गहरा पानी की आवश्यकता है। कम पानी के कारण पिछले दो माह से क्रूज केशीघाट के सामने यमुना के दूसरी ओर खड़ा है।
विज्ञापन


गरुड़ क्रूज के कैप्टन निहार प्रधान ने बताया कि यमुना में केशीधाट से लेकर जुगल घाट और उससे भी आगे श्रद्धालुओं को यमुना की सैर कराने के लिए क्रूज तैयार है। श्रद्धालुओं का एक चक्कर 45 मिनट से लेकर 60 मिनट की यमुना की सैर 450 रुपए में कराई जाएगी। क्रूज में यमुना की सैर करने के लिए क्रूज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सीट बुक कराने करानी होगी। क्रूज में यात्रियों को कोल्ड ड्रिंक, पीने का पैक्ड पानी, चाय, कॉफी, पेटीज, समोसा उपलब्ध होगा। इसके एक घंटे चलने में 18 लीटर डीजल की लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ क्रूज के कैप्टन निहार प्रधान ने बताया कि गरुड़ क्रूज में वृंदावन के सभी घाटों का दर्शन यमुना में सैर करने के दौरान हो सकेगा। फिलहाल यमुना में जलराशि बढ़ने का इंतजार हो रहा है। वर्तमान में लगभग पांच फीट पानी है, जबकि इसे चलाने के लिए आठ से दस फीट पानी चाहिए। लोग वेबसाइट पर ऑन लाइन सीट बुक कर रहे हैं, लेकिन यमुना में पानी कम होने के कारण बुकिंग नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed