फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waiting for the order of the High Powered Management Committee

Mathura News: हाई पावर्ड प्रबंधन कमेटी के आदेश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the order of the High Powered Management Committee
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय से लेकर वीआईपी पर्ची सिस्टम सभी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। इसके लिए हाई पावर्ड प्रबंधन कमेटी के आदेश आने का इंतजार है। आदेश के बाद मंदिर के सूचना पट पर नोटिस को लगा दिया जाएगा। शुक्रवार को कई बार लोगों ने नोटिस बोर्ड जाकर देखा, लेकिन कोई आदेश नहीं लगा।
विज्ञापन

विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंधन कमेटी ने अभी हाल में निर्णय लिया है कि बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय को सुबह और शाम में तीन घंटे तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही वीआईपी पर्ची सिस्टम को बंद किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू की जाएगी। मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की एजेंसी में भी बदलाव किया जाएगा। सेना से रिटायर्ड लोगों की सिक्योरिटी एजेंसी को लगाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही मंदिर में बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक के बाद हुए निर्णय जैसे ही सेवायतों को पता लगे तो शुक्रवार को पूरे दिन इस पर ही चर्चाएं होती रहीं। हालांकि इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि मंदिर प्रबंधन में बदलाव होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed