फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vyaapaaree ke 65 laakh va kaar lootane ka mukhy aaropee chaalak ka dost nikala

Mathura News: व्यापारी के 65 लाख व कार लूटने का मुख्य आरोपी चालक का दोस्त निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
vyaapaaree ke 65 laakh va kaar lootane ka mukhy aaropee chaalak ka dost nikala
दौसा के थाना मानपुर में लूट के आरोपी - फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। कस्बे के एक व्यापारी के 65 रुपये और कार को लूटने का मुख्य आरोपी चालक का दोस्त निकला। राजस्थान पुलिस ने लूट के मामले तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही लूटी अर्टिगा कार भी बरामद कर ली।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख निवासी व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने एक सप्ताह पूर्व जयपुर में एक जमीन खरीदी थी। खरीद के लिए 65 लाख रुपये लेकर अपने ड्राइवर बलवीर व मुनीम विरजो को कार से रवाना किया था। जयपुर हाईवे के दौसा जिले के थाना मानपुर क्षेत्र में बालाजी मोड़ के समीप बदमाशों ने कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर ड्राइवर और मुनीम को बांधकर सड़क किनारे फेंक गए और कार सहित 65 लाख रुपये को लूट ले गए।
विज्ञापन


जांच टीम ने थाना मगोर्रा के गांव नगला अक्खा निवासी ड्राइवर बलवीर व दोस्त परसोती उर्फ पुरुषोत्तम सहित लोरिहा पट्टी के रहने वाला भरतपुर के एकता विहार हाल निवासी हरिओम को दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सौंख में वेल्डिंग दुकानदार परसोती की दुकान पर बलवीर सिंह कार्य करता था। कुछ समय पूर्व तक व्यापारी विष्णु अग्रवाल के मिल पर ड्राइवर की नौकरी करता था। जब व्यापारी को 10 जनवरी को कार का कोई ड्राइवर नहीं मिला तो अपने पुराने ड्राइवर बलवीर को बुला लिया और 11 जनवरी को मुनीम के साथ जयपुर भेजने की बात कही। शाम को शराब के नशे में बलवीर सिंह ने अपने दोस्त परसोती को जयपुर जाने की जानकारी दी। इसके बाद परसोती ने बदमाशों को सूचना दी और दौसा में लूटने की साजिश रची।


क्षेत्राधिकारी मानपुर दौसा (राजस्थान) दीपक मीणा ने बताया कि 65 लाख रुपये की लूट की घटना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरी रिमांड पर भेजा गया है। बदमाशों से लूटी हुई कार बरामद की है। रकम बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed