फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vrindawan will be an A grade municipality

वृंदावन को अलग रखने की तैयारी

Fri, 16 Jan 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Jan 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
vrindawan will be an A grade municipality
नगर निगम को लेकर स्थितियां निरंतर बदल रही हैं। नौ जनवरी को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का प्रस्ताव भेजने के बाद अब वृंदावन को अलग रखते हुए नया प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। इसमें मथुरा नगर निगम और वृंदावन ‘ए’ ग्रेड पालिका बनाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


अब तक शासन और जिला प्रशासन मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाने की प्लानिंग पर काम कर रहा था। इसके लिए शासन के आदेश पर मथुरा और वृंदावन नगर पालिकाओं के साथ आसपास के 51 गांव को जोड़कर मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अधिसूचना कमिश्नर आगरा को भेजी गई।
विज्ञापन


अब संशोधन में मथुरा को नगर निगम के लिए प्रस्तावित करने की तैयारी है। इसमें मथुरा नगर पालिका से जुड़ी 44 ग्राम पंचायतें इसका हिस्सा बनाई जा रही हैं, जबकि वृंदावन को ‘ए’ ग्रेड की पालिका करने का प्रस्ताव है। इसमें 12 ग्राम पंचायत और वृंदावन पालिका के साथ जोड़ दी जाएंगी। इस तरह नौ जनवरी को भेजी गई मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अधिसूचना व्यर्थ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं ठंडे बस्ते में न चला जाए प्रस्ताव
शासन मथुरा को हर हाल में नगर निगम बनाने का इच्छुक है, लेकिन वृंदावन से उठते विरोध का भी सामना करने को तैयार नहीं है। इसी कारण नगर निगम को लेकर निरंतर स्थितियां बदल रही हैं। इस तरह बदलते घटनाक्रम को लेकर लोगों को यह भी शंका होने लगी है कि कहीं इसके चलते नगर निगम का प्रस्ताव ही ठंडे बस्ते में न चला जाए। हालांकि आगामी विकास की योजनाओं के मद्दे नजर मथुरा को नगर निगम बनाना आवश्यक हो गया है।



वृंदावन के लोगों की इच्छा के अनुरूप वृंदावन नगर पालिका को ‘ए’ ग्रेड और मथुरा को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव 13 जनवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था। मुख्यमंत्री ने इसी के अनुरूप आदेश जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे, जो अब मथुरा प्रशासन तक पहुंच चुके हैं।
- प्रदीप माथुर, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed