फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavans lanes bustle with foreign devotees during the month of Kartik

Mathura News: कार्तिक मास में विदेशी भक्तों से गुलजार हुईं वृंदावन की गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vrindavans lanes bustle with foreign devotees during the month of Kartik
 विदेशी महिला श्रद्वालु। 
वृंदावन। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी श्रीधाम वृंदावन में कार्तिक मास के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में कार्तिक मास के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। ठाकुरजी की भक्ति में लीन होने के लिए हजारों विदेशी श्रद्धालु भी प्रवास पर वृंदावन पहुंचे हैं। विदेशी भक्त भारतीय वेशभूषा धारण कर मंदिरों में दर्शन, पूजन, भजन-कीर्तन और परिक्रमा करते हुए भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कार्तिक मास में वृंदावन के प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इनमें सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर का विशेष महत्व है। इस मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी भक्त दर्शन-पूजन करने के साथ ही भजन-कीर्तन में समय व्यतीत कर रहे हैं। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार ठाकुर राधा दामोदर मंदिर की चार परिक्रमा करने से गोवर्धन परिक्रमा के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। कार्तिक मास में मंदिर में दीपदान का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed