{"_id":"68ab6d82821ee349490bca2e","slug":"vrindavan-police-brought-back-smiles-found-the-belarus-youth-mathura-news-c-369-1-mt11010-134771-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन पुलिस ने लौटाई मुस्कान, बेलारूस के युवक को ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन पुलिस ने लौटाई मुस्कान, बेलारूस के युवक को ढूंढ निकाला
विज्ञापन
वृंदावन। बेलारूस के युवक को वृंदावन पुलिस ने खोज निकाला, जिसकी सूचना भर से पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता के चेहरे पर मुस्कान आ गई। काफी समय से मुरझाया चेहरा खिल गया। पिता को देखकर जहां बेटे की आंखें शर्म से झुक गईं, तो वहीं पिता ने उसे देखते ही गले लगा लिया और पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
बता दें कि बेलारूस निवासी उलादजीस्लू बेचिक(27) अपने घर से वृंदावन में अपने एक मित्र के यहां आने की कहकर आया था, लेकिन वृंदावन में आने के बाद परिवार से उसका संपर्क नहीं हो पाया। काफी दिन तक जब पिता के पास कोई कॉल नहीं गई तो पिता वादजिम बेचकी को चिंता होने लगी। उन्होंने बेलारूस दूतावास से संपर्क किया और बेटे की तलाश में पिता वृंदावन आए गए। यहां उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
वृंदावन थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस टीम को लगाया। आश्रमों से लेकर होटलों तक में उसकी तलाश की गई। कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। पुलिस की मेहनत का फल मिला और विदेशी युवक ओमेक्स में मिल गया। वह यहां एक होटल के कमरे में रुका हुआ था। उसे देखकर पिता की आंखों से आंसू निकल आए और वह उससे लिपटकर रोने लगे।