{"_id":"679b1a61265ee10dd5016897","slug":"vrindavan-parikrama-marg-echoed-with-gunfire-late-night-innocent-driver-died-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृन्दावन में वर्चस्व की जंग: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा परिक्रमा मार्ग, बेगुनाह ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृन्दावन में वर्चस्व की जंग: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा परिक्रमा मार्ग, बेगुनाह ड्राइवर की मौत
Thu, 30 Jan 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:51 AM IST
सार
वृन्दावन परिक्रमा मार्ग देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां दो पक्षों में हुई फायरिंग के दौरान एक बेगुनाह ड्राइवर की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
वृन्दावन में वर्चस्व की जंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृन्दावन में आधी रात को पवित्र परिक्रमा मार्ग गोलियों की गूंज से दहल उठा। दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने एक बेगुनाह ड्राइवर की जान ले ली। श्यामकुटी क्षेत्र स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास चली कई राउंड फायरिंग में करहारी निवासी ड्राइवर कुंवरपाल उर्फ लाला की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब दस बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। ड्राइवर कुंवरपाल यहां एक कार्यक्रम में गाड़ी लेकर आया था, लेकिन किस्मत ने उसे वापस लौटने का मौका नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मथुरा सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।