फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan: Opposition to the installation of fiber seat on the dehri of Sribanke Bihari demand for investigation of gold dehri and removal of fiber sheet

वृंदावन: श्रीबांकेबिहारी की देहरी पर फाइबर सीट लगाए जाने का विरोध, सोने की देहरी की जांच और फाइबर शीट हटाने की मांग

Sat, 12 Feb 2022 02:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 02:33 PM IST
सार

पिछले दिनों ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त ने एक सेवायत गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह के दरवाजे पर सोने की देहरी लगवाई गई थी। बताया जाता है कि पूजन करते समय इस देहरी से सोना हटता गया और अंदर से दूसरी सफेद रंग की धातु निकलने लगी है।

विज्ञापन
Vrindavan: Opposition to the installation of fiber seat on the dehri of Sribanke Bihari demand for investigation of gold dehri and removal of fiber sheet
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की देहरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर देहरी पर लगाई गई फाइबर सीट को लेकर सेवायत ने विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने देहरी पर लगाई गई सोने की देहरी के पीछे घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं इसे आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने इस फाइबर सीट को हटाकर सोने लगाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त ने एक सेवायत गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह के दरवाजे पर सोने की देहरी लगवाई गई थी। बताया जाता है कि पूजन करते समय इस देहरी से सोना हटता गया और अंदर से दूसरी सफेद रंग की धातु निकलने लगी है।

विज्ञापन

सेवायतों में फैला रोष

इसके बाद शुक्रवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने फाइबर की शीट लगवा दी। इसकी जानकारी जब मंदिर के सेवायतों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त देहरी पूजन करने आते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पहले चांदी और उसके बाद सोने की देहरी लगवा दी गई। सोने की देहरी में घोटाला हुआ है, इसी लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा आनन-फानन फाइबर की सीट को लगाया है। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के भक्त यहां आकर देहरी का पूजन करते हैं। इस फाइबर की सीट को लगाने से भक्तों की आस्था और प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के एक भक्त द्वारा सेवायत के माध्यम से देहरी लगवाई गई थी। इसके बाद सेवायत द्वारा न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया कि इस देहरी से छेड़छाड़ न हो सके। न्यायालय के आदेश के बाद फाइबर सीट लगवाई गई है।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed