Mathura: वृंदावन-मथुरा और गोवर्धन आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, आज से दो जनवरी तक तय मार्गों से मिलेगा प्रवेश
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जा सकेंगे।
विस्तार
नए साल 2023 की शुरूआत कन्हैया के दर्शन से करने की अभिलाषा से ब्रज में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। जाम न लगे और भक्ताें को कोई परेशानी न हो इसके लिए विभिन्न मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। शनिवार से लेकर दो जनवरी तक ब्रज के तीर्थ क्षेत्रों में तय मार्गों से श्रद्धालु और स्थानीय लोग आ-जा सकेंगे।
डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने वृंदावन शोध संस्थान में सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं से सद्व्यवहार करते हुए सुरक्षा पर कड़ी नजर रखें। एसपी सिटी ने बताया कि दो जोन, 5 सेक्टर में वृंदावन की सुरक्षा को बांटा गया है। दो जनवरी तक यह यह सुरक्षा मुस्तैद रहेगी। माना जा रहा है 31 दिसंबर को ही तीर्थ स्थलों पर भक्त उमड़ेंगे। इसमें सर्वाधिक संख्या मध्य रात तक गोवर्धन पहुंचने की संभावना है, लेकिन यह श्रद्धालु नए साल की पहली भोर पर वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की प्रतीक्षा में नजर आएंगे।
इनकी रहेगी तैनाती
एएसपी-2, सीओ-5, इंस्पेक्टर-36, एसआई-80, मुख्य आरक्षी/आरक्षी-300, महिला इंस्पेक्टर/एसआई-10, महिला आरक्षी-30, पीएसी-2 कंपनी, प्राईवेट सुरक्षा गार्ड-100, नागरिक सुरक्षा संगठन और एनसीसी के छात्र, फायर टैंडर, ट्रैफिक पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, खुफिया विभाग टीम के अलावा क्यूआरटी।
वृंदावन के प्रतिबंधित मार्ग
- छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी प्रकार के वाहन।
- पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की तरफ वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन।
- पुलिस चौकी जैंत के पास कट से एनएच-2 और परिक्रमा मार्ग कट एनएच-2 से भारी वाहन/ हल्के वाहन सुनरख रोड/वृंदावन की तरफ कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- दारुक, टीएफसी मैदान, पानी गांव पशु पैंठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि), पानी घाट तिराहा, मंडी, शिवा ढाबा के सामने।
मथुरा शहर से वृंदावन जाने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
-टीएफसी मैदान, चौहान, मंडी पार्किंग, आईटीआई कॉलेज, पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा।
छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
-माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-2 (बडे़ वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में खाली मैदान में पार्किंग-3 (बडे़ वाहन), रॉयल भारती मोड़ (छोटे वाहन), मल्टीलेबल, हरेकृष्णा ऑर्चिड के सामने(ई-रिक्शा स्टैंड), प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़, जादौंन।
वृंदावन शहर में ई-रिक्शा का होगा ऐसे संचालन
-छटीकरा से नंदनवन कट, सौ-सैय्या से हनुमान तिराहा, सौ-सैय्या से प्रेम मंदिर तिराहा, सौ-सैय्या से केसीघाट, सौ-शैया से रंगजी मंदिर, वीआईपी पार्किंग से चीरघाट तक ।
मथुरा शहर में प्रतिबंधित मार्ग
- गोवर्धन चौराहा/मंडी चौराहा/मसानी /गोकुल रेस्टोरेंट, थाना हाइवे कट, लक्ष्मीनगर तिराहा, गोकुल बैराज मोड़ से मथुरा शहर की तरफ सभी प्रकार के भारी वाहन ।
- गोवर्धन चौराहा/मंडी चौराहा से भूतेश्वर की तरफ आने वाली सभी रोडवेज/प्राइवेट बसें, ये बसें माल गोदाम होकर बस स्टैंड तक आ सकेगी। इसी प्रकार नए बस अड्डे से माल गोदाम होकर बसें जा सकेंगी।
- टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की तरफ आने जाने वाली रोडवेज बसें नहीं जा सकेंगी, ये बसें लक्ष्मीनगर तिराहे से गोकुल बैराज बाईपास होकर अपने जा सकेंगी।
मथुरा शहर में यहां हो सकेंगे पार्क
- रामलीला मैदान कल्याणं करोति, महाविद्या कॉलोनी, मल्टीलेवल पार्किग विकास बाजार के पास, डीगगेट चौकी के पास प्राइवेट पार्किग, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के सामने खाली मैदान ।
गोवर्धन में प्रतिबंधित मार्ग
- एकता तिराहा, राजीव तिराहा, डीग अड्डा से सभी तरह के वाहन दान घाटी मंदिर तरफ नहीं आ सकेंगे।
- परिक्रमा मार्ग पर सभी तरह के वाहन नहीं जा सकेंगे।
- कुंजीलाल तिराहा, मुखराई तिराहा, जमनावता चौराहा, बंबा बाईपास, नीमगांव तिराहा से महमूदपुर चौराहा से गोवर्धन की ओर सभी तरह के भारी वाहन नहीं जाएंगे।
गोवर्धन में यहां होंगे वाहन पार्क
- एकता तिराहा के पास मल्टीलेवल पार्किंग, डीएवी स्कूल के पास नगर निगम की पार्किंग, एकता सेवा सदन के सामने खाली जगह में, राधाकुंड तिराहा के पास खाली जगह में, डीग अड्डा तिराहा से डीग रोड पर प्राइवेट पार्किंग।
यह मार्ग रहेंगे परिवर्तित
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जा सकेंगे।
- हाईवे के छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ से और मथुरा शहर की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन मात्र सौ-शैया अस्पताल तक ही आ सकेंगे।
- छटीकरा एनएच-19 की तरफ से सभी प्रकार के वाहन मात्र मल्टीलेवल पार्किंग तक आ सकेंगे।
- जनपद मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन छटीकरा की तरफ से आएंगे, वह गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए कल्याण करोति के पास रामलीला ग्राउंड पर पार्क होंगे।
- ई-रिक्शा/रिक्शा का प्रवेश मात्र प्रेम मंदिर तिराहे तक ही हो सकेगा, इससे आगे प्रतिबंधित ।
बरसाना में पार्किंग और परिवर्तित मार्ग
- श्रीजी राधारानी मंदिर को जाने वाले मार्ग मुख्यत: दो हैं जिन पर बैरियर लगाकर विशेष अवसरों पर ऑटो, ई-रिक्शा आदि वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती है, ताकि पैदल यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो ।
- कोसी एवं छाता की तरफ से बरसाना की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित रहेेेंगे।
- इसी प्रकार गोवर्धन से बरसाना जाने बाले भारी वाहनों को नीमगांव तिराहे से परिवर्तित रहेंगे।