फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Banke Bihari temple suddenly bricks and stones started falling on heads two devotees injured

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के पास हादसा, मकान के छज्जे से गिरे टाइल्स...श्रद्धालु दंपती घायल; मची अफरा-तफरी

Sat, 11 Jan 2025 08:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान से टाइल्स अचानक गिर गए। टाइल्स की चपेट में आने से दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Vrindavan Banke Bihari temple suddenly bricks and stones started falling on heads two devotees injured
Vrindavan accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली पांच में एक घर की टाइल्स निकलकर शनिवार को शाम को दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु दंपती पर गिर पड़े। इससे वह घायल हो गए। लहूलुहान हालत में परिजन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल कोसीकलां के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल की बहन और बहनोई हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्कूटी चालक ने पहुंचाया अस्पताल
शनिवार शाम करीब पौने सात बजे फरीदाबाद निवासी लक्ष्मी अग्रवाल, उनके पति चंद्रभान अग्रवाल व  बेटी काजल बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी गली नंबर पांच में स्थित विनय गोस्वामी के मकान के छज्जे के नीचे लगी टाइल्स उनके ऊप गिर गई। जिससे 54 वर्षीय लक्ष्मी अग्रवाल के सिर एवं हाथ में चोट आई है। उनके पति 56 वर्षीय चंद्रभान अग्रवाल के सिर में चोट आई है। जबकि साथ चल रही 30 वर्षीय बेटी काजल बाल-बाल बची। टाइल्स गिरने से घायल श्रद्धालु दंपती को आनन-फानन में एक स्कूटी चालक ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन




दर्शन करने जा रहे थे
श्रद्धालु दंपती की बेटी काजल ने बताया कि वह फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड के रहने वाले हैं। वृंदावन में कान्हा माखन अपार्टमेंट में भी उनका फ्लैट है। यहां दो दिन के लिए मंदिरों के दर्शन करने के लिए आए थे। नगर की परिक्रमा करने के बाद वह तीनों बांकेबिहारी के दर्शन करने जा रहे थे, तभी मकान से टाइल्स निकलकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा इलाज
बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि बांके बिहारी की गली पांच में विनय गोस्वामी के मकान के छज्जे के नीचे लग रही टाइल्स गिर जाने से दो श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत बंटी गोस्वामी ने बताया कि दिवाली पर मकान के बाहर की ओर टाइल्स लगाई गईं थी। इनमें से एक टाइल्स निकलकर गिर गई, इससे श्रद्धालु घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed