फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voting today... Polling parties set off, carrying the boxes that hold the candidates' electoral fate.

Mathura News: मतदान आज... किस्मत का पिटारा लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Voting today... Polling parties set off, carrying the boxes that hold the candidates' electoral fate.
मथुरा। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा इसका फैसला भले ही मतगणना के बाद होगा, लेकिन प्रत्याशियों की किस्मत शुक्रवार को लोहे के बक्सों में कैद हो जाएगी। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। वहीं, चुनावी रण में ताल ठोक रहे प्रत्याशियों के समर्थक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं से संपर्क साधते रहे।
विज्ञापन

जिले में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने स्नातक सीट पर अलीगढ़ के डॉ. मानवेंद्र सिंह और शिक्षक सीट पर इटावा के डॉ. किशोर तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा से स्नातक सीट पर एटा के डॉ. शशांक यादव और शिक्षक सीट पर आगरा के आकाश अग्रवाल प्रत्याशी हैं। दोनों दलों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जिले के 17,363 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री और मतपेटियां उपलब्ध कराकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 19-19 मतदेय स्थल निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची के छह जनवरी 2026 को हुए प्रकाशन के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10,669 मतदाता हैं। इनमें 7,175 पुरुष और 3,494 महिलाएं शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,694 मतदाता हैं, जिनमें 4,315 पुरुष और 2,379 महिलाएं हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को निर्धारित है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, रिजर्व सहित 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। आपका वोट, आपकी ताकत है।

--------------
पहचान पत्र के बिना इन दस्तावेज से कर सकेंगे मतदान
मतदान के दौरान प्रतिरूपण रोकने के लिए मतदाताओं को पहचान साबित करनी होगी। जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें प्राथमिकता से वही प्रस्तुत करना होगा। इसके उपलब्ध न होने पर निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाया जा सकता है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी या निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों-पार्षदों के सरकारी पहचान पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान का सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं।
----------------
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र
नगर निगम मथुरा वृंदावन कार्यालय वृंदावन जोन
चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, मथुरा
सुभाष इंटर कॉलेज, मथुरा
राजकीय इंटर कॉलेज, मथुरा
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, मथुरा
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, फरह
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, गोवर्धन
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, चौमुहां
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, छाता
नगर पालिका परिषद कार्यालय, कोसी कलां
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, नंदगांव
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, राया
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, मांट
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, नौहझील
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed