फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voting in Mathura; fate to be decided in Agra

Mathura News: मथुरा में मतदान, आगरा में खुलेगा किस्मत का ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Voting in Mathura; fate to be decided in Agra
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्यसभा की दस सीटों और विधान परिषद की ग्यारह सीटों के लिए चुनाव होंगे। मथुरा में मतदान की तैयारी पूरी की जा रही हैं। यहां से मतगणना के बैलेट बाॅक्स आगरा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि राज्यसभा के दस सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए नाम निर्देशन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। नाम निर्देशनों की संवीक्षा 7 अक्तूबर को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित की गई है। मतदान 16 अक्तूबर को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 19 अक्तूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। मथुरा आगरा मंडल में आता है। चुनाव के लिए यहां पर बोर्ड गठित कर दिया गया है। 16 अक्तूबर को मतदान के बाद बैलेट बाॅक्स आगरा भेजे जाएंगे, जहां मतगणना होगी।
विज्ञापन

------
विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक की छह सीटों के लिए भी द्विवार्षिक चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इन कुल ग्यारह सीटों के लिए भी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ये चुनाव प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जिले इस निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आदर्श आचार संहिता लागू
विधान परिषद चुनावों के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता प्रभाव से लागू हो गई है। यह उन जनपदों में प्रभावी होगी जहां खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग के 26 दिसंबर 2016 के पत्र में दिए गए प्रावधानों के अनुसार इसे लागू किया गया है। इस संहिता का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed