फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

ब्रजभूमि में दिखा लोकतंत्र का उत्सव

Fri, 09 Oct 2015 08:13 PM IST
अजय खंडेलवाल
अजय खंडेलवाल Updated Fri, 09 Oct 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
लोकतंत्र के महापर्व (मतदान) पर लोगों में गजब का उत्साह रहा। बूथों पर सुबह से लगी कतार दोपहर में भी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। बुजुर्ग, विकलांग, नई पीढ़ी हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधी चुनने को आतुर था। मतदाताओं को नियंत्रित करने के लिए कई बार पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे गांव भदावल में जगह-जगह लोगों के झुंड चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। कोई किसी के पक्ष को मजबूत बताता तो कोई दूसरे के पक्ष में तर्क रखता। पोलिंग बूथ प्राइमरी स्कूल पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन


11.40 बजे सौभरि इंटर कालेज खायरा में 35 फीसदी मतदान हो चुका था। इसी बीच महिलाओं का एक समूह घूंघट की ओट से रास्ता तलाशते हुए मतदान केंद्र पहुंचा। प्रत्याशियों के समर्थक आखिरी समय तक उनका वोट अपने पक्ष में करने के लिए जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बजे बरसाना के गांव संकेत के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं की लंबी कतार वोट डालने के लिए लगी थी। केंद्र पर मतदान का आंकड़ा 50 फीसदी को पार कर गया। वोट डालने आए बुजुर्ग सीताराम बोले, वोट गेरनौ तो हमारौ फर्ज है जा ही लियै वोट डारबै आय गए।

दोपहर 2 बजे अमर उजाला की टीम चतुभुर्ज भगवान इंटर कालेज पैगांव पहुंची। बूथ से मतदान कर निकल रहे श्याम ने बताया कि वो कोसी से वोट डालने आए हैं। मतदान को आप इतना महत्वपूर्ण मानते हैं, के सवाल पर बोले कि गांव का चुनाव है ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है।

यहां बूथ पर वोटरों की कतार लगी दिखी। इनमें बड़ी संख्या बुजुर्ग महिला और पुरुषों की रही। 2:25 बजे गांव हुसैनी में भी मतदान को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। यहां तब तक 35 फीसदी मतदान हो चुका था।  


मेरौ वोट और कोई डार गयौ...
पोलिंग बूथ प्राइमरी स्कूल पर मतदाताओं की कतार लगी है। इसी बीच मल्लो (60) बुथ से आगबबूला होकर निकलीं। पूछने पर बताया कि मेरौ तो वोट ही और कोई डार गयौ। बखेड़ा शुरू हुआ तो ग्रामीण महिला को दोबारा बूथ पर ले गए। यहां पीठासीन अधिकारी ने चैलेंज फार्म की फीस जमा कर पुन: मतदान कराया।



अपाहिज भाई को कंधे पर बैठाकर लाए राजकुमार
लोकतंत्र की महक देखिए। पैगांव के चतुर्भुज भगवान इंटर कालेज बूथ पर राजकुमार अपने विकलांग भाई को कंधे पर बैठाकर वोट डलवाने के लिए लाए। यहीं पर 85 वर्षीय रामवती भी बड़े उत्साह के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed