{"_id":"66c6f589b1d6b8e4dc0b8dff","slug":"voting-continues-for-baldev-block-pramukh-election-in-mathura-90-votes-cast-till-1-pm-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान जारी... दोपहर 1 बजे तक पड़े 90 मत, तीन मत पड़ना शेष; परिसर छावनी में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान जारी... दोपहर 1 बजे तक पड़े 90 मत, तीन मत पड़ना शेष; परिसर छावनी में तब्दील
Thu, 22 Aug 2024 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:07 PM IST
सार
बलदेव ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 90 मत पड़े। अब केवल तीन मत पड़ना शेष रह गए हैं। परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान जारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव हो रहा है। गुरुवार की सुबह से मतदान जारी है। मतदान सुबह 10 प्रारंभ हुआ। दोपहर 1 बजे तक 90 मत पड़ चुके हैं। अब केवल तीन मत पड़ने शेष हैं। मतदान 3 बजे तक होगा। 3 बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
उप निर्वाचन अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि मतदान सुबह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। बलदेव ब्लॉक को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसडीएम राजकुमार भास्कर, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, बीडियो नेहा रावत, थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता मय पुलिस व पीएसी फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
वोट डालने के दौरान चारों ओर पुलिस का पहरा था। एक-एक प्रत्याशी की पहचान करके वोट डालने के लिए अंदर मतदान केंद्र पर जाने दिया गया। 1 बजे तक 90 वोट पड़ चुके हैं। अब तीन मत पड़ने शेश हैं। 3 बजे के बाद मतगणना करना प्रारंभ होगी। मतगणना एक साथ पूरी की जाएगी। देर शाम तक ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन